टीकमगढ़: देहात थाना: लापता महिला के परिजनों का प्रदर्शन, अपहरण-हत्या की आशंका: पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की
टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव में दो माह पहले लापता हुई एक विवाहिता के मामले में आज दिन बुधवार को परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला के अपहरण और हत्या की आशंका जताई। वही दिया थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।