बज्जू: बज्जु के सेवड़ा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया, मेहनत की कमाई और घर का सारा सामान जलकर राख
Bajju, Bikaner | Jun 7, 2026 सेवड़ा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गांव के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार श्रवणराम/अखाराम मेघवाल के कच्चे झोंपे में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में भट्ठे की पेशकी के रूप में रखी नगदी, जेवरात, जीरा, मोठ, गेहूं सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।