लोहरदगा: लोहरदगा में पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा आगे रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से बुधवार शाम 5 बजे लोहरदगा जिले के ग्राम हिसरी एवं नगर क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में गरीब, असहाय, विकलांग, बुजुर्ग एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल प्रदान किए गए।