बहोरीबंद: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मनोज गर्ग, बीआरसी प्रशांत मिश्रा तथा विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राय उपस्थित रहे।