खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नोखा चांदावता व इंदावड़ गांव के राजकीय अस्पतालों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ के निर्देश पर बीसीएमएचओ ने यह निरीक्षण किया है। चिकित्सा विभाग के पीआरओ ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे निरीक्षण की जानकारी मीडिया को दी है।