चौपारण: जवनपुर पंचायत में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान
पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्राम पंचायत जवनपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुखिया जानकी यादव ने बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाकर किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें इस बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।