कोंडागांव: बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत 01 मई से शुरू होंगे ग्राम स्तरीय शिविर
राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई 2026 से जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होंगे।उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी ।