बगोदर: जमुनिया में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जमुनिया मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया।घटना के बाद उसे ईलाज के बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया,जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक युवक का नाम चेतलाल कुमार है,जो घाघरा का रहने वाला है।