शाहजहांपुर। महानगर की जानी-मानी सामाजिक संस्था 'कर्मयज्ञ' के सहयोग से शनिवार को रोजा स्थित चंद्रा नर्सिंग होम में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुनीश चंद्रा और डॉ. आशा रानी की 59वीं वैवाहिक वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए लगाया गया था, जिसका उद्घाटन खुद डॉ. दंपति ने किया।