ऊंचाहार: बल्लू का पुरवा कुसुमी गाँव में अधिवक्ता के परिवार पर जानलेवा हमले का मामला, एसडीएम को ज्ञापन दिया गया
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के बल्लू का पुरवा गाँव निवासी अधिवक्ता हरिश्चंद्र पांडेय के परिवार पर दो दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजीत सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार के सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की मांग की गई ।