दुर्ग जिले में गांवों के विकास के लिए 53.90 करोड़ रुपए के 1,495 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, बालिका शौचालय, जल संरक्षण, बोरवेल रिचार्ज, खेत सड़क और धरसा निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने स्थानीय जरूरतों के अनुसार कामों को प्राथमिकता देने और मजदूरी-सामग्री का 60:40 अनुपात बनाए रखने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए जियो-टैगिंग, क्वालिटी मॉनिटरिंग और मौके पर जांच की व्यवस्था होगी।
#WaterConservation #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment #chhattisgarh
7 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 24, 2026