गणपति विसर्जन की तैयारियों का कलेक्टर-एसएसपी ने लिया जायजा
कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने राजनांदगांव रोड स्थित शिवनाथ नदी गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों को क्रेन, बोट, नाविक, बेरियर, पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम निर्धारित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने कहा गया।
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम गणपति विसर्जन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध।
#GanpatiVisarjan #Durg #DistrictAdministration #ShivnathRiver #DurgPolice
19 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 24, 2026