रामगढ़:दुलमी प्रखंड के ग्राम पंचायत पोटमदगा में नवयुवकों और बुद्धिजीवियों की एक बैठक बाबा रेस्टुरेंट, तुम्बा टांड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदन कुमार महली और संचालन बीरबल करमाली ने किया। बैठक में गांव के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और नशामुक्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्राम की एकता और परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया ।