कैंपियरगंज: बीमार पति के इलाज के लिए जमीन मांगना पड़ा भारी, महिला के साथ हुई मारपीट; चार कैम्पियरगंज थाने पर मुकदमा दर्ज
कैंपियरगंज क्षेत्र के गोपालापुर गांव में बीमार पति के इलाज के लिए जमीन में हिस्सेदारी मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रोशन के अनुसार, उनके पति कमलेश का ब्रेन हैमरेज होने के बाद ऋषिकेश एम्स में ऑपरेशन हुआ था और इलाज के खर्च के लिए उन्होंने पति के हिस्से की जमीन बेचने की बात की। इसी को लेकर परिवार में विवाद हो गया।