सैदपुर: कैथी धाम से दर्शन पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो नीलगाय के टकराने से पलटा, 11 लोग घायल, 7 को रेफर किया गया
कैथी धाम स्थित मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो राजवाड़ी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेंपो के सामने हाइवे पर अचानक एक नीलगाय के आ जाने से चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। उनमें से 7 को रेफर किया गया है।