मथुरा: वृन्दावन में श्रद्धालु युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मनचले की लात-घूंसों से धुनाई का वीडियो हुआ वायरल
धर्मनगरी वृन्दावन के विद्यापीठ से इस्कॉन मंदिर मार्ग के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में एक युवक द्वारा अन्य युवक पर श्रद्धालु युवती के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की जा रही है।पीड़ित युवती के पक्ष में आए युवक ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।