स्वार: रामपुर जिला चिकित्सालय में अल असर एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी ने ठंडे शरबत का शिविर लगाया
Suar, Rampur | May 26, 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए अल असर एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से जिला चिकित्सालय में राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त ठंडे शरबत का शिविर लगाया गया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई और समाज सेवा का संदेश दिया।