ललितपुर: मोहल्ला नई बस्ती के ऑटो चालक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर निवासी एक ऑटो रिक्शा चालक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।