जबलपुर: कलेक्ट्रेट में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी मुखर, आशीष मिश्रा ने प्रशासन को घेरा
जबलपुर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले दिनों पटवारियों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में धारा 163 (बी.एन.एस.एस.) लागू होने के बावजूद इस तरह का जमावड़ा होना कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।आशीष मिश्रा ने अपनी विज्ञप्ति में स्पष