मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में अवैध शराब बिक्री के आरोप पर महिला और बुजुर्ग में सड़क पर भिड़ंत, चप्पल से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित बिजलीघर के पास अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ‘आरके टी स्टॉल’ पर एक महिला और बुजुर्ग के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। महिला ने चप्पल निकालकर मारने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।