नर्मदापुरम के थाना देहात पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 63 लीटर अवैध शराब, एक बिना नंबर की मारुति बलेनो कार, एक रिवॉल्वर (बिना मैगजीन) और एक चाकू जब्त कर आदतन आरोपी दीपक अहिरवार निवासी महिमा नगर को गिरफ्तार किया गया। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब रु5.41 लाख बताई गई है।