सगड़ी: जलालपुर गोरिया में कलम वीरों का महाजुटान, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू ने पत्रकारों को किया सम्मानित
Sagri, Azamgarh | Jun 24, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर गोरिया गांव में बुधवार की देर शाम एक विशेष सम्मान एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में उनके आवास पर किया गया ।