सहारनपुर: थाना कोतवाली मण्डी ने सक्रियता दिखाते हुए 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मण्डी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग/गश्त के दौरान चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को सोमवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इनाम उर्फ मास/बिल्ली, शाहनवाज उर्फ घोड़ा के रूप में हुई।