बारुन: खरजावा में बालू घाट मार्ग विवाद: जांच में आरोप निकले निराधार, प्रशासन ने किया स्पष्ट
बारुण थाना क्षेत्र के खरजावा के समीप सोन नदी स्थित बालू घाट संख्या 14ए और 14बी के पास वाहनों के आवागमन के रास्ते को लेकर उठे विवाद का मंगलवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निपटारा किया। इस मामले में गांव निवासी संजय यादव द्वारा एक वायरल वीडियो जारी कर आरोप लगाया गया था कि उनकी जमीन पर जबरन बालू घाट का रास्ता निकाला जा रहा है।