फिरोज़ाबाद: भारत टॉकीज के पास हाइवे पर थ्री वहीलर टेम्पो असंतुलित होकर पलटा, हादसे में एक महिला समेत 3 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के भारत टॉकीज के पास हाइबे पर तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। सड़क पर दौड़ रहा थ्री व्हीलर टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया है। हादसे में टेम्पो सवार किरन देवी नामक महिला समेत तीन लोग घायल हुये है। जिसमे विशाल नामक किशोर की हालत बेहद गंभीर होने के कारण आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।