बारुन: कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी: क्रेडिटबी कंपनी के फर्जी एजेंट ने युवक से ठगे रुपये
लोन दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी करने का एक नया मामला सामने आया है। बारुण थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिरिस निवासी अनवर अंसारी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। जालसाज ने खुद को नामी फाइनेंस कंपनी 'क्रेडिटबी' (KreditBee) का एजेंट बताकर युवक से कुल 16,911 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी करायी है।