छतरपुर: ग्राम सिंदूरखी में तारबारी तोड़ने पर महिला के साथ मारपीट,पति को कट्टा दिखाकर धमकाया
गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरखी में भगुनती कुशवाहा ने एसपी ऑफिस में आज 11 जुलाई दोपहर 1:00 बजे आवेदन देकर बताया कि उनके ही परिवार के लोगों के द्वारा तारबारी तोड़ दी गई जिसको रोकने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जब वह थाने शिकायत करने जा रहे थे तो उनके पति को कट्टा दिखाकर धमकाया गया है।