कृषि विज्ञान केंद्र में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं का सोमवार को प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण मशरूम बीज व मशरूम उत्पादन तकनीकी की जानकारी और कौशल उन्नयन के माध्यम से दिया गया. उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को 1:00 बजे शुरू किया गया। अतिथियों ने तीज प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।