पट्टी: सरायमधई गांव में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरायमधई गांव की निवासी शशिकला ने पड़ोसियों पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।शशिकला का आरोप है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया जा चुका ह