पुष्पराजगढ़: जमुनिहा, दमेहड़ी, पिपरिया एवं सैतिनचुआ आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ एक्सपोजर विजिट
रविवार 1 बजे जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमुनिहा, दमेहड़ी, पिपरिया एवं सैतिनचुआ के बच्चों का संबंधित प्राथमिक शालाओं में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना तथा प्रारंभिक शिक्षा के प्रति उनमें रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित करना रहा।