मैनपुरी: जसराना चौराहे पर ट्रक ने ईको कार में मारी टक्कर, 7 लोग हुए घायल
रविवार को फर्रुखाबाद जनपद के स्वामी नगला निवासी सत्यभान पुत्र बिहारी लाल अपने परिवार के साथ इको कार से फिरोजाबाद जनपद जात करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह जसराना चौराहे पर पहुंचे तभी उनकी इको कार में तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें इको कार सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल मैनपुरी में उपचार किया जा रहा है।