देहरादून: बुधवार देर रात्रि आंधी तूफान से जगह-जगह गिरे पेड़, आवाजाही हुई बाधित; काफी मश्क्कत के बाद पेड़ों को हटाया गया
देहरादून में आए तेज आंधी तूफान की वजह से देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ गिरने की सूचना सामने आई है। देर रात तक इन सभी पे़ड़ों को हटाने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोठाल गेट,मसूरी रोड, जाखन, साई मंदिर, ओल्ड राजपुर रोड में पेड़ गिरने की सूचना पुलिस को मिली। सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा।