बड़ौद: बड़ौद में शादी की रंजिश में 4 लोगों ने 50 वर्षीय महिला और उसके बेटे से की मारपीट, मामला दर्ज
बड़ौद थाने से शनिवार शाम 6 बजे प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक शादी की रंजिश को लेकर क्षेत्र में विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बड़ौद निवासी 50 वर्षीय महिला मंजू बाई एवं उसके बेटे विष्णु के साथ आरोपीगण मोहन लाल,दुर्गा बाई,रेखा बाई,ज्योति बाई निवासीगण बडौद द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने पहुंचकर श