टिमरनी: टिमरनी में 151 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न
Timarni, Harda | Apr 20, 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 20 अप्रैल 4 बजे जिलेभर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में कुल 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद टिमरनी द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।