इंदौर: एयरपोर्ट पर डीआरआई की टीम ने पकड़ा करोड़ों रुपए का सोना, आरोपी जूते के सोल और अंडरगारमेंट में छुपाकर ले जा रहा था सोना
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंदौर डीआरआई की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शारजाह से इंदौर आए एक युवक को अवैध रूप से सोने की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें आरोपी युवक के पास से डीआरआई की टीम ने पेस्ट के फॉर्म में लगभग 5 किलो सोना बरामद किया है। वहीं पकड़े गए सोने की बाजार मूल्य लगभग 3 करोड रुपए बताई जा रही है। वही आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।