इंदौर: राऊ के रहने वाले डॉक्टर दंपति हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, आरोपियों ने कई घंटे तक डॉक्टर दंपति को बनाया ऑनलाइन बंधक
Indore, Indore | Apr 10, 2024 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर दंपति को ऑनलाइन ठगी के शिकार होने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने उनके द्वारा भेजे गए पार्सल में अवैध सामग्री निकालने और उसकी जांच किए जाने के नाम पर कई घंटे तक ऑनलाइन बंधक बनाया। साथ ही उन्हें अलग-अलग प्रकरण में फसाने की बात पर लाखों रुपए भी ले लिए, जिसकी शिकायत दंपति ने पुलिस में दर्ज कराई है।