इंदौर: क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए एक युवक को बांगड़दा इलाके से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Indore, Indore | Apr 10, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के एक घर में ऑनलाइन सट्टे के दांव लगाए जा रहे हैं। जिस पर क्राइम ब्रांच और एरोड्रम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां पहुंचने पर आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया और आरोपी को पकड़ा, तो मौके से चार मोबाइल और लाखों रुपए का लेनदेन का हिसाब भी बरामद किया है।