राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 रूठियाई के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक बाल-बाल बचा
राघोगढ़ के धरनावदा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई के पास 4 अप्रैल शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए। घटना में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बताया गया है। सामने आए वायरल वीडियो में जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को सीधा किया गया। मौके पर पुलिस और हाईवे की टीम पहुंची। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।