जब मुख्यमंत्री Mohan Yadav महेश्वर पहुंचे, उसी दौरान ग्राउंड जीरो पर हालात की पड़ताल की गई। यहां किसानों की परेशानी साफ दिखी। किसान पिछले छह दिनों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन ना पर्याप्त तुलावटी हैं और ना ही हम्माल की व्यवस्था। मजबूरी में किसान खुद ही अपनी उपज की तुलाई करते नजर आए।