बरहज: बरहज के मोहन सेतु और पीपा पुल को लेकर सपा ने किया हल्ला बोल, 72 घंटे में कार्य पूरा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना
Barhaj, Deoria | May 18, 2025 देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र में मोहन सेतु और पीपा पुल चालू करने की मांग को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत और राजेश यादव के नेतृत्व में बड़ी पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान देवार क्षेत्र में हो रही खेत कटान की समस्या पर भी चर्चा हुई।सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।