बरहज: तहसील बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 83 शिकायतें, 6 शिकायतों का हुआ निस्तारण
Barhaj, Deoria | May 17, 2025 तहसील बरहज में शनिवार सुबह 11बजे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और 83 में से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान किया।जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों और लेखपालों को सक्रिय रहकर भूमि विवाद और अवैध कब्जों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।