आकांक्षी प्रखंड कोंच के विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘सीटी बजाओ, स्कूल चलो’ एवं ‘टन-टन-टन घंटी बजी’ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में लागू किया गया है।