दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में भोजपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उदवंतनगर थाना कांड संख्या 525/25 के तहत दर्ज इस मामले में एरौड़ा गांव निवासी जितन सिंह के पुत्र सोनाधारी सिंह समेत उसके परिवार के सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि सोनाधारी सिंह की शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पीड़िता को लगातार प्रताड़ित किया ज