मोहनलालगंज: चालान का 'करंट' पड़ा भारी, थाने की बिजली काटने वाले 2 संविदाकर्मी हुए निलंबित
लखनऊ में चालान से नाराज होकर थाने की बिजली आपूर्ति बाधित करने के मामले में लेसा ने सख्त कार्रवाई की है। अधिशासी अभियंता ने नगराम उपकेंद्र से जुड़े दो संविदा कर्मचारी अमरेंद्र और दीपक के निलंबन के निर्देश दिए हैं। ठेका एजेंसी टीएंडएम को भी तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।