चायल: पुलिस चौकी में भटका हुआ मासूम मिला, पुलिस ने सुरक्षित चौकी में रखा, बच्चा नाम 'सनवीर' बता रहा है, परिजनों की तलाश जारी
कौशाम्बी के नगर पंचायत चायल वार्ड नंबर 2 नईम मियां में एक छोटा बच्चा भटकता हुआ बुधवार 11 बजे मिला।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना चायल चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष पाल मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।पुलिस बच्चे को लेकर चायल चौकी पहुंची, जहां उसे सुरक्षित रखा गया है। बच्चा अपना नाम सनवीर बता रहा है!