बेहट: रजवाहे में एक सप्ताह से पानी ना आने से किसानों में आक्रोश, टांडा में मीटिंग कर जताया विरोध
थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र की खारा कैनाल से होकर निकलने वाले राजबाहे मे पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी पानी न छोड़े जाने के कारण क्षेत्र करीब 30 से 40 गाँवो के किसानों के खेतों मे सिंचाई के लिए पानी न आने से किसान गंभीर सिंचाई संकट का सामना कर रहें है! जिसके चलते राजबाहे मे पानी न पंहुचने के कारण किसानों के खेतों लगाई गई फसले प्रभावित हो रही है!