बांका: तेरह माइल बाजार में नीरा काउंटर का उत्पाद अधीक्षक ने किया शुभारंभ, आजीविका को मिलेगा बढ़ावा
Banka, Banka | Jun 9, 2026 बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत तेरह माइल बाजार में नीरा काउंटर का विधिवत शुभारंभ मंगलवार की दोपहर एक बजे उत्पाद अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नीरा के स्वास्थ्यवर्धक गुणों पर प्रकाश डालते हुए इसे प्राकृतिक एवं पौष्टिक पेय बताया।