अनूपपुर: जिला अस्पताल में हाई रिस्क गर्भवती का सुरक्षित प्रसव, जुड़वां बच्चों सहित मां स्वस्थ
जिला चिकित्सालय अनूपपुर की मैटरनिटी विंग में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। जैतहरी विकासखंड के ग्राम चोरभटी निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती किया गया, जहां जांच में जुड़वां गर्भ होने और छह वर्ष बाद की बहुमूल्य गर्भावस्था होने के कारण इसे हाई रिस्क प्रेगनेंसी पाया गया।