नोएडा में लड़की के नाम पर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार!
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने फर्जी फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुरुषों और तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो अन्य कारें और एक अवैध चाकू बरामद किया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमवीर यादव, मंजेश यादव, निधि यादव, प्रियंका यादव और काजल उर्फ रिया यादव के रूप में हुई है पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था गैंग का एक सदस्य पंकज यादव ग्राहकों को तलाशता था, जबकि महिला सदस्य उनसे संपर्क कर मिलने का झांसा देती थीं मुलाकात के दौरान पीड़ित को कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाया जाता था, जहां उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की जाती थी
#channel4newsdelhincr #NoidaHoneyTrap #FriendshipClubScam #NoidaPoliceAction
Delhi, India | Jul 4, 2026