मांझी: एसएसपी ने किया गोढा हत्याकांड का निरीक्षण, एसआईटी गठित, जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
Manjhi, Saran | Apr 25, 2026 मांझी नगर पंचायत के गोंढा गांव में हुए वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है ।शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे एसएसपी विनीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी अहम जानकारी ली।